साँस लेना भी सज़ा लगता है - अहमद नदीम क़ासमी

Ahmad Nadim Kasmiअहमद नदीम क़ासमी20 Sept 1916 – 10 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

साँस लेना भी सज़ा लगता है
अब तो मरना भी रवा लगता है

कोहे-ग़म पर से जो देखूँ,तो मुझे
दश्त, आगोशे-फ़ना लगता है

सरे-बाज़ार है यारों की तलाश
जो गुज़रता है ख़फ़ा लगता है

मौसमे-गुल में सरे-शाखे़-गुलाब
शोला भड़के तो वजा लगता है

मुस्कराता है जो उस आलम में
ब-ख़ुदा मुझ को ख़ुदा लगता है

इतना मानूस हूँ सन्नाटे से
कोई बोले तो बुरा लगता है

उनसे मिलकर भी न काफूर हुआ
दर्द ये सबसे जुदा लगता है

इस क़दर तुंद है रफ़्तारे-हयात
वक़्त भी रिश्ता बपा लगता है

रवा=ठीक; कोहे-ग़म=ग़म के पहाड़; दश्त=जंगल; आगोशे-फ़ना=मौत का आगोश; मौसमे-गुल=बहार का मौसम;
सरे-शाख़े-गुलाब= गुलाब की डाली पर; ब-ख़ुदा= ख़ुदा के लिए; काफूर=गायब होना; तुंद=प्रचण्ड;
रफ़्तारे-हयात=जीवन की गति; बपा= पर बंधा पंछी जो उड़ न पाए ।
Ahmad Nadim Kasmi
About the poet

Ahmad Nadim Kasmi अहमद नदीम क़ासमी

अहमद नदीम क़ासमी

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Ahmad Nadim Kasmi

  1. तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहां तक देखूं - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  2. कौन कहता है - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  3. तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  4. किस को क़ातिल - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  5. गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं - अहमद नदीम क़ासमी

    गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं गुलज़ारों मेंजल रहा हूँ भरी बरसात की बौछारों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like