ये कहना तो नहीं काफ़ी के बस प्यारे लगे - अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtakअहमद मुश्ताक़

3 min read · 12.4K reads

ये कहना तो नहीं काफ़ी के बस प्यारे लगे हम को
उन्हें कैसे बताएँ हम के वो कैसे लगे हम को

मकीं थे या किसी खोई हुई जन्नत की तसवीरें
मकाँ इस शहर के भूले हुए सपने लगे हम को

हम उन को सोच में गुम देख कर वापस पलट आए
वो अपने ध्यान में बैठे हुए अच्छे लगे हम को

बहुत शफ़्फ़ाफ़ थे जब तक कि मसरूफ़-ए-तमन्ना थे
मगर इस कार-ए-दुनिया में बड़े धब्बे लगे हम को

जहाँ तंहा हुए दिल में भँवर से पड़ने लगते हैं
अगरचे मुद्दतें गुज़रीं किनारे से लगे हम को
Ahmad Mushtak
About the poet

Ahmad Mushtak अहमद मुश्ताक़

Ahmad Mushtak

View profile & all 23 Poems / Stories

More from Ahmad Mushtak

  1. अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर - अहमद मुश्ताक़

    अब मंज़िल-ए-सदा से सफ़र कर रहे हैं हमयानी दिल-ए-सुकूत में घर कर रहे हैं हम

    12.4K reads
  2. अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहीं - अहमद मुश्ताक़

    अब वो गलियाँ वो मकाँ याद नहींकौन रहता था कहाँ याद नहीं

    12.4K reads
  3. चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आया - अहमद मुश्ताक़

    चाँद इस घर के दरीचों के बराबर आयादिल-ए-मुश्ताक़ ठहर जा वही मंज़र आया

    12.4K reads
  4. चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शय - अहमद मुश्ताक़

    चमक दमक पे न जाओ खरी नहीं कोई शयसिवाए शाख़-ए-तमन्ना हरी नहीं कोई शय

    12.4K reads
  5. छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई से - अहमद मुश्ताक़

    छिन गई तेरी तमन्ना भी तमन्नाई सेदिल बहलते हैं कहीं हौसला-अफ़ज़ाई से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like