सवाल
(‘फ़िराक़ की तस्वीर देखकर)
एक संग- तराश[1] जिसने बरसों
हीरों की तरह सनम[2] तराशे
आज अपने सनमकदे[3] में तन्हा[4]
मजबूर, निढाल,ज़ख़्म-ख़ुर्दा[5]
दिन रात पड़ा कराहता है
चेहरे पे उजाड़ ज़िन्दगी के
लम्हात[6] की अनगिनत ख़राशें[7]
आँखों के शिकस्ता[8] मरक़दों[9] में
रूठी हुई हसरतों की लाशें
साँसों की थकन बदन की ठंडक
अहसास से कब तलक लहू ले
हाथों में कहाँ सकत [10] कि बढ़कर
ख़ुद-साख़्ता[11] पैकरों [12] को छू ले
ये ज़ख़्मे-तलब[13], ये नामुरादी[14]
हर बुत के लबों[15] पे है तबस्सुम[16]
ऐ तेशा-ब-दस्त[17] देवताओ!
तख़्लीक़[18] अज़ीम[19] है कि ख़ालिक़[20]
इन्सान जवाब चाहता है
(‘फ़िराक़ की तस्वीर देखकर)
एक संग- तराश[1] जिसने बरसों
हीरों की तरह सनम[2] तराशे
आज अपने सनमकदे[3] में तन्हा[4]
मजबूर, निढाल,ज़ख़्म-ख़ुर्दा[5]
दिन रात पड़ा कराहता है
चेहरे पे उजाड़ ज़िन्दगी के
लम्हात[6] की अनगिनत ख़राशें[7]
आँखों के शिकस्ता[8] मरक़दों[9] में
रूठी हुई हसरतों की लाशें
साँसों की थकन बदन की ठंडक
अहसास से कब तलक लहू ले
हाथों में कहाँ सकत [10] कि बढ़कर
ख़ुद-साख़्ता[11] पैकरों [12] को छू ले
ये ज़ख़्मे-तलब[13], ये नामुरादी[14]
हर बुत के लबों[15] पे है तबस्सुम[16]
ऐ तेशा-ब-दस्त[17] देवताओ!
तख़्लीक़[18] अज़ीम[19] है कि ख़ालिक़[20]
इन्सान जवाब चाहता है








