अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और - फ़राज़

Ahmad Farazअहमद फ़राज़12 Sept 1931 – 25 Sept 2008

4 min read · 12.4K reads

अच्छा था अगर ज़ख्म न भरते कोई दिन और
उस कू-ए-मलामत में गुजरते कोई दिन और

रातों के तेरी यादों के खुर्शीद उभरते
आँखों में सितारे से उभरते कोई दिन और

हमने तुझे देखा तो किसी और को ना देखा
ए काश तेरे बाद गुजरते कोई दिन और

राहत थी बहुत रंज में हम गमतलबों को
तुम और बिगड़ते तो संवरते कोई दिन और

गो तर्के-तअल्लुक था मगर जाँ पे बनी थी
मरते जो तुझे याद ना करते कोई दिन और

उस शहरे-तमन्ना से फ़राज़ आये ही क्यों थे
ये हाल अगर था तो ठहरते कोई दिन और

कू-ए-मलामत - ऐसी गली, जहाँ व्यंग्य किया जाता हो
खुर्शीद - सूर्य, रंज - तकलीफ़, गमतलब- दुख पसन्द करने वाले
तर्के-तअल्लुक - रिश्ता टूटना( यहाँ संवाद हीनता से मतलब है)
Ahmad Faraz
About the poet

Ahmad Faraz अहमद फ़राज़

Ahmad Faraz

View profile & all 124 Poems / Stories

More from Ahmad Faraz

  1. ख़ानाबदोश - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  2. ये मेरी ग़ज़लें वे मेरी नज़्में - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  3. ज़िंदगी ! ऐ ज़िंदगी ! - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  4. दर्द आशोब - फ़राज़

    इक सहमी सहमी सी आहट है, इक महका महका साया हैएहसास की इस तन्हाई में यह रात गए कौन आया है

    12.4K reads
  5. अजब जूनून-ए-मुसाफ़त में घर से निकला था - फ़राज़

    अजब जूनून-ए-मुसाफ़त में घर से निकला था,ख़बर नहीं है कि सूरज किधर से निकला था,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी