ऐ दिल उन आँखों पर न जा
जिनमें वफ़ूरे-रंज[1]से
कुछ देर को तेरे लिए
आँसू अगर लहरा गए
ये चन्द लम्हों की चमक
जो तुझको पागल कर गई
इन जुगनुओं के नूर[2]से
चमकी है कब वो ज़िन्दगी
जिसके मुक़द्दर[3]में रही
सुबहे-तलब [4]से तीरगी[5]
किस सोच में गुमसुम है तू
ऐ बेख़बर! नादाँ[6]न बन
तेरी फ़सुर्दा रूह[7]को
चाहत के काँटों की तलब
और उसके दामन में फ़क़त[8]
हमदर्दियों के फूल हैं.








