सत्याग्रही पेड़ - अग्निशेखर

Agnishekharअग्निशेखर3 May 1955

5 min read · 12.4K reads

कभी जमा होते थे
कांकेर की खंडी नदी के किनारे
तुम्हारी छाँव में स्वतन्त्रता सेनानी
तुम उनका पसीना पोंछते
योजनाएँ सुनते
हौंसला देखते

आज जब मनाई जा रही हैं
कियों-कैयों की जन्म-शताब्दियाँ
किसे याद होगा तुम्हारे सिवा
इन्दरू केवट का गांधीपना
देखने भर से उसे
तुम्हारी डगालों में
पृथ्वी के नीचे सोई जड़ों से
दौड़ जाता
फुनगी तक उत्साह

और दुनिया अचरज से देखती
छत्तीसगढ़ कीधरती पर
कैसे मौरता है आम

आज किसे याद होगा
सत्याग्रहियों ने एक दिन मड़ई की तरह
तुममें टिकाए थे अपने झंडे
फरफराए थे पत्ते

गाए थे तुमने जोशीले गीत
और क्रान्तिकारियों को
मितान बदने
गिराए थे उनकी झोली में
रसीले आम
ओ ददा
ओ झंडा-आम
अकेले नहीं तुम स्मृतियों से
खारिज
अनजान

सन्दर्भ :

इन्दरू केवट : कांकेर का गांधी नाम से प्रसिद्ध एक स्वतन्त्रता सेनानी
झंडा आम : कांकेर में एक प्रसिद्ध आम का पेड़
Agnishekhar
About the poet

Agnishekhar अग्निशेखर

अग्निशेखर हिन्दी लेखक एवं साहित्यकार हैं।वो मूल रूप से कश्मीर के हैं। उनका कविता संग्रह जवाहर टनल काफी प्रसिद्ध हुआ। इस पुस्तक को वर्ष २०१२ में जम्मू सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चुना गया था। हालांकि उन्होंने बाद में यह पुरस्कार लेने से मना कर द…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like