दिल को लटका लिया है गेसू में

आग़ा हज्जू शरफ़आग़ा हज्जू शरफ़

1 min read · 12.4K reads

दिल को लटका लिया है गेसू में

जब वो बैठें हैं आ के पहलू में

डबडबाते ही आँखें पथराई

क्या ही हसरत भरी थी आँसू में

सर-कशी की जो बू-ए-गेसू ने

छुप रहा मुश्क नाफ़-ए-आहू में

ज़िंदगी भर करेंगे उस की तलाश

चल बसेंगे इसी तकाबू में

दर्द-ए-दिल रूई से न सेकवाना

आग है इस तरफ़ के पहलू में

कौन कहता है ख़ाल-ए-मुश्कीं है

दिल है किसरा का ताक़-ए-अबरू में

बज़्म में उन की जब गए हैं हम

इत्र भर भर दिया है चुल्लू में

बुलबुलों में हमारा दिल होगा

रूह होगी गुलों की ख़ुशबू में

दिल तो था इख़्तियार से बाहर

अब जिगर भी नहीं है क़ाबू में

बहर-ए-ग़म में मरेंगे डूब के हम

क़ब्र इक दिन बनेगी टापू में

ख़ूँ रुलाती हैं अँखड़ियाँ तेरी

एक ही हैं ये दोनों जादू में

हूरें पासंग की करेंगी हवस

मिल वो बैठेंगे जिस तराज़ू में

किस को ग़श आ गया जो छिड़कोगे

क्यूँ भरा है गुलाब चुल्लू में

आलम-ए-वज्द दिल को रहता है

मस्त हैं नारा-हाए-याहू में

ऐ 'शरफ़' जब मज़ा है रोने का

निकलें लख़्त-ए-जिगर भी आँसू में

आग़ा हज्जू शरफ़
About the poet

आग़ा हज्जू शरफ़

उपनाम : 'हज्जू' मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन हैदर खान' जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश शरफ़, सयादत हसन सय्यद जलालुद्दीन हैदर ख़ाँ, आग़ा हज्जू (1812-1887)लखनऊ में पैदाइश। ख़्वाजा हैदर अ’ली के लाइ’क़ शागिर्द थे। नवाब वाजिद अ’ली शाह से रिश्तेदारी थी। 1857 की जंग-ए-आज़ादी के ब…

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like