तेरे आलम का यार क्या कहना

आग़ा हज्जू शरफ़आग़ा हज्जू शरफ़

1 min read · 12.4K reads

तेरे आलम का यार क्या कहना

हर तरफ़ है पुकार क्या कहना

उफ़ न की दर्द-ए-हिज्र ज़ब्त किया

ऐ दिल-ए-बे-क़रार क्या कहना

वादा-ए-वस्ल उन से लूँ क्यूँ-कर

मेरा क्या इख़्तियार क्या कहना

क्या ही नैरंगियाँ दिखाई हैं

मेरे बाग़-ओ-बहार क्या कहना

कैसे आशिक़ हैं उन से जब पूछा

बोले बे-इख़्तियार क्या कहना

मुश्त पर भी गुलों के गर्द रहे

आफ़रीं ऐ हज़ार क्या कहना

तिरछी नज़रें छुरी कटारी हैं

चश्म-ए-बद-दूर यार क्या कहना

गुलशनों में ये रंग-रूप कहा

ला-जवाब ऐ निगार क्या कहना

दम-ए-ईसा को मात करती है

ऐ नसीम-ए-बहार क्या कहना

इम्तिहाँ कर चुके तो वो बोले

ऐ मिरे जाँ-निसार क्या कहना

उस के कूचे में बैठ कर न उठा

वाह मेरे ग़ुबार क्या कहना

जानते हैं कि जान दोगे 'शरफ़'

उस को फिर बार बार क्या कहना

आग़ा हज्जू शरफ़
About the poet

आग़ा हज्जू शरफ़

उपनाम : 'हज्जू' मूल नाम : सय्यद जलालुद्दीन हैदर खान' जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश शरफ़, सयादत हसन सय्यद जलालुद्दीन हैदर ख़ाँ, आग़ा हज्जू (1812-1887)लखनऊ में पैदाइश। ख़्वाजा हैदर अ’ली के लाइ’क़ शागिर्द थे। नवाब वाजिद अ’ली शाह से रिश्तेदारी थी। 1857 की जंग-ए-आज़ादी के ब…

View profile & all 43 Poems / Stories

More from आग़ा हज्जू शरफ़

  1. हम हैं ऐ यार चढ़ाए हुए पैमाना-ए-इश्क़

    हम हैं ऐ यार चढ़ाए हुए पैमाना-ए-इश्क़तिरे मतवाले हैं मशहूर हैं मस्ताना-ए-इश्क़

    12.5K reads
  2. रुलवा के मुझ को यार गुनहगार कर नहीं

    रुलवा के मुझ को यार गुनहगार कर नहींआँखें हैं तर तो हों मिरा दामन तो तर नहीं

    12.4K reads
  3. परी-पैकर जो मुझ वहशी का पैराहन बनाते हैं

    परी-पैकर जो मुझ वहशी का पैराहन बनाते हैंगरेबाँ चाक कर देते हैं बे-दामन बनाते हैं

    12.4K reads
  4. दिल को अफ़सोस-ए-जवानी है जवानी अब कहाँ

    दिल को अफ़सोस-ए-जवानी है जवानी अब कहाँकोई दम में चल बसेंगे ज़िंदगानी अब कहाँ

    12.4K reads
  5. जब से हुआ है इश्क़ तिरे इस्म-ए-ज़ात का

    जब से हुआ है इश्क़ तिरे इस्म-ए-ज़ात काआँखों में फिर रहा है मुरक़्क़ा नजात का

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like