कर्ब के शहर से निकले तो ये मंज़र देखा - अफ़ज़ल मिनहास

अफ़ज़ल मिनहासअफ़ज़ल मिनहास

4 min read · 12.4K reads

कर्ब के शहर से निकले तो ये मंज़र देखा
हम को लोगों ने बुलाया हमें छू कर देखा

वो जो बरसात में भीगा तो निगाहें उट्ठीं
यूँ लगा है कोई तुरशा हुआ पत्थर देखा

कोई साया भी न सहमे हुए घर से निकला
हम ने टूटी हुई दहलीज़ को अक्सर देखा

सोच का पेड़ जवाँ हो के बना ऐसा रफ़ीक़
ज़ेहन के क़द ने उसे अपने बराबर देखा

जब भी चाहा है कि मलबूस-ए-वफ़ा को छू लें
मिस्ल-ए-ख़ुशबू कोई उड़ता हुआ पैकर देखा

रक़्स करते हुए लम्हों की ज़बाँ गुंग हुई
अपने सीने में जो उतरा हुआ ख़ंजर देखा

ज़िंदगी इतनी परेशाँ है ये सोचा भी न था
उस के अतराफ़ में शोलों का समुंदर देखा

रात भर ख़ौफ़ से चटख़े थे सहर की ख़ातिर
सुब्ह-दम ख़ुद को बिखरते हुए दर पर देखा

वो जो उड़ती है सदा दस्त-ए-वफ़ा में ‘अफ़जल’
उसी मिट्टी में निहाँ दर्द का गौहर देखा
अफ़ज़ल मिनहास
About the poet

अफ़ज़ल मिनहास

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like