मैं फ़क़त इस जुर्म में दुनिया में रूस्वा हो गया - अफ़ज़ल मिनहास

अफ़ज़ल मिनहासअफ़ज़ल मिनहास

3 min read · 12.4K reads

मैं फ़क़त इस जुर्म में दुनिया में रूस्वा हो गया
मैं ने जिस चेहरे को देखा तेरे जैसा हो गया

चाँद में कैसे नज़र आए तिरी सूरत मुझे
आँधियों से आसमाँ का रंग मैला हो गया

एक मैं ही रौशनी के ख़्वाब को तरसा नहीं
आज तो सूरज भी जब निकला तो अंधा हो गया

ये भी शायद ज़िंदगी की इक अदा है दोस्तों
जिस को साथी मिल गया वो और तन्हा हो गया

एक पत्थर ज़िंदगी ने ताक कर मारा मुझे
चोट वो खाई कि सारा जिस्म दोहरा हो गया

मिल गया मिट्टी में जब ‘अफ़जल’ तो ये आई सदा
गिर गई दीवार और साया अकेला हो गया
अफ़ज़ल मिनहास
About the poet

अफ़ज़ल मिनहास

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like