इसी लिए भी नए सफ़र से बंधे हुए हैं - अफ़ज़ल गौहर राव

अफ़ज़ल गौहर रावअफ़ज़ल गौहर राव

3 min read · 12.4K reads

इसी लिए भी नए सफ़र से बंधे हुए हैं
कि हम परिंदे तो बाल-ओ-पर से बंधे हुए हैं

तुम्हें ही सहरा सँभालने की पड़ी हुई है
निकल के घर से भी हम तो घर से बंधे हुए हैं

किसी ने दिन में तमाम छाँव उतार ली है
ये बर्ग ओ गुल तो यूँही शजर से बंधे हुए हैं

यहाँ भला कौन अपनी मर्ज़ी से जी रहा है
सभी इशारे तिरी नज़र से बंधे हुए हैं

सगान-ए-कूचा-ए-दिलबराँ की मिसाल हम तो
रिहा भी हो कर किसी के दर से बंधे हुए हैं

ज़मीन ख़ुद हम को खींचती फिर रही है ‘गौहर’
अजीब आलम में रहगुज़र से बंधे हुए हैं
अफ़ज़ल गौहर राव
About the poet

अफ़ज़ल गौहर राव

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अफ़ज़ल गौहर राव

  1. आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    आई थी उस तरफ़ जो हवा कौन ले गयाख़ाली पड़ा है ताक़ दिया कौन ले गया

    12.4K reads
  2. अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गया - अफ़ज़ल गौहर राव

    अच्छा हुआ किनारा कटाव में आ गयादरिया रूका हुआ था बहाओं में आ गया

    12.4K reads
  3. चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हम - अफ़ज़ल गौहर राव

    चुप-चाप निकल आए थे सहरा की तरफ़ हमचलते हुए क्या देखते दुनिया की तरफ़ हम

    12.4K reads
  4. देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहीं - अफ़ज़ल गौहर राव

    देर तक कोई किसी से बद-गुमाँ रहता नहींवो वहाँ आता तो होगा मैं जहाँ रहता नहीं

    12.4K reads
  5. हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दिया - अफ़ज़ल गौहर राव

    हर आइने में तिरा ही धुआँ दिखाई दियामिरा वजूद ही मुझ को कहाँ दिखाई दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like