प्रेम का विशद रुप

आदित्य रहबरआदित्य रहबर

1 min read · 12.4K reads

साहिल पर खड़े होकर

निहारता हूँ मैं दरिया को

कितना तन्हा है साहिल

कितनी ख़ामोशी है दरिया में

साहिल दरिया की ठोकरे सहता है

दरिया साहिल की बंदिशें

दो लोगों का समर्पित भाव से मौन संवाद

पहली बार देखा

प्रेम का इतना विशद रूप!

आदित्य रहबर
About the poet

आदित्य रहबर

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories