ख़्वाब आँखों में पालते रहना - आदिल रशीद

Adil Rashidआदिल रशीद25 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

ख़्वाब आँखों में पालते रहना
जाल दरिया में डालते रहना

ज़िंदगी पर क़िताब लिखनी है
मुझको हैरत में डालते रहना

और कई इन्किशाफ़[1] होने हैं
तुम समंदर खंगालते रहना

ख़्वाब रख देगा तेरी आँखों में
ज़िन्दगी भर संभालते रहना

तेरा दीदार[2] मेरी मंशा[3] है
उम्र भर मुझको टालते रहना
 
ज़िंदगी आँख फेर सकती है
आँख में आँख डालते रहना

तेरे एहसान भूल सकता हूँ
आग में तेल डालते रहना

मैं भी तुम पर यकीन कर लूँगा
तुम भी पानी उबालते रहना

इक तरीक़ा है कामयाबी का
ख़ुद में कमियाँ निकालते रहना
Adil Rashid
About the poet

Adil Rashid आदिल रशीद

Adil Rashid

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like