है गली में आख़िरी घर लाम का - आदिल मंसूरी

Adil Mansuriआदिल मंसूरी18 May 1936

4 min read · 12.4K reads

है गली में आख़िरी घर लाम का
तीसवां आता है नंबर लाम का

डूबना निर्वाण की मंज़िल समझ
पानी के नीचे है गौहर लाम का

बंद दरवाज़ों पे सबके कान थे
शोर था कमरे के अंदर लाम का

देखते हैं हर्फ़ काग़ज़ फाड़ कर
मीम की गर्दन में ख़ंजर लाम का

भर गया है ख़ूने-फ़ासिद जिस्म में
आप भी नश्तर लगायें लाम का

चे चमक चेहरे पे बाक़ी है अभी
है मज़ा मुंह में मगर कुछ लाम का

काफ़ की कुर्सी पे काली चांदनी
गाफ़ में गिरता समंदर लाम का

शहर में अपने भी दुश्मन हैं बहुत
जेब में रखते हैं पत्थर लाम का

नून नुक़्ता नक़्द लो इनआम में
काट कर लाओ कोई सर लाम का
Adil Mansuri
About the poet

Adil Mansuri आदिल मंसूरी

आदिल मंसूरी,जन्म समय नाम फरीद मोहम्मद गुलाम नबी मंसूरी, 18 मई 1936 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने प्रेमचंद रायचंद ट्रेनिंग कॉलेज, अहमदाबाद से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की और जीएल निऊ इंग्लिश स्कूल, अहमदाबाद और महानगर हाईस्कूल, कराची से अपनी माध्यमिक शिक्षा…

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like