किताबों से बाहर निकालो अलिफ़ - आदिल मंसूरी

Adil Mansuriआदिल मंसूरी18 May 1936

3 min read · 12.4K reads

किताबों से बाहर निकालो अलिफ़
बरहना बदन पर चला लो अलिफ़

खुले पर उफ़क़ फड़फड़ा लो अलिफ़
कबूतर के पिंजरे में पालो अलिफ़

हमेशा वफ़ादार ही पाओगे
किसी वक़्त भी आज़मा लो अलिफ़

लगा कर लहू मीम का नून में
शहीदों में शामिल करा लो अलिफ़

मिरी जान मौसम बहुत सर्द है
लिहाफ़ों के अन्दर छुपा लो अलिफ़

संवर जायेगी हर्फ़ की अंजुमन
ज़रा आगे-पीछे लगा लो अलिफ़

बदन-मिट्टी ज़रखेज़ है साहिबो
जहां जी में आये लगा लो अलिफ़
Adil Mansuri
About the poet

Adil Mansuri आदिल मंसूरी

आदिल मंसूरी,जन्म समय नाम फरीद मोहम्मद गुलाम नबी मंसूरी, 18 मई 1936 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने प्रेमचंद रायचंद ट्रेनिंग कॉलेज, अहमदाबाद से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की और जीएल निऊ इंग्लिश स्कूल, अहमदाबाद और महानगर हाईस्कूल, कराची से अपनी माध्यमिक शिक्षा…

View profile & all 6 Poems / Stories