अलिफ़ सैर करने गया नून में - आदिल मंसूरी

Adil Mansuriआदिल मंसूरी18 May 1936

3 min read · 12.4K reads

अलिफ़ सैर करने गया नून में
मिले मीम के नक़्शे-पा नून में

वो लज़्ज़त का सूरज ढला नून में
अंधेरा सा फिर हो गया नून में

वो नुक़्ता जो था बे के नीचे अभी
सरकता हुआ आ गया नून में

उसे सब ने रोक था जाते हुए
किसी की न मानी गया नून में

वहां जा के वापस न लौटा कभी
सदा के लिये रह गया नून में

वो ऊपर से गिनिये तो है बीसवां
वो नीचे से निकला छटा नून में

किसी हर्फ़ से भी न पूरा हुआ
अधूरा रहा दायरा नून में
Adil Mansuri
About the poet

Adil Mansuri आदिल मंसूरी

आदिल मंसूरी,जन्म समय नाम फरीद मोहम्मद गुलाम नबी मंसूरी, 18 मई 1936 को अहमदाबाद में हुआ था। उन्होंने प्रेमचंद रायचंद ट्रेनिंग कॉलेज, अहमदाबाद से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की और जीएल निऊ इंग्लिश स्कूल, अहमदाबाद और महानगर हाईस्कूल, कराची से अपनी माध्यमिक शिक्षा…

View profile & all 6 Poems / Stories