एक दिन जब सारे मुसलमान

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

एक दिन जब सारे मुसलमान

इस धरती की तहों में सो जाएँगे या सुला दिए जाएँगे

दुनिया से सारे क़ुरआन उठा लिए जाएँगे या जला दिए जाएँगे

और सारी टोपियाँ अंतरिक्ष में खो जाएँगी

और दिन में पाँच बार सर पटकने वाली क़ौम फ़ना हो जाएगी

और जब आधा लखनऊ

आधा दिल्ली

आधा कानपुर

आधा बनारस

आधा पटना

आधा कलकत्ता

ख़ाली हो जाएँगे

और

सारे क़हक़हे

सारे छेड़

तमाम अहल-ए-सुख़न

और

रसूलन बुआओं

अज़ीज़न दादियों

नूरुल चाचाओं

सकीना बहनों

और सारे महमूद भाइयों से

ये दुनिया हमेशा-हमेशा के लिए ख़ाली हो जाएगी

उस दिन मेरे अज़ीज़ भाई

मेरे बच्चे

देखना

तुमने क्या खो दिया है!

अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like