बाज़ - अदनान कफ़ील दरवेश

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

3 min read · 12.4K reads

सुबह का सिपहसालार अपनी मशालें लेकर आता है
शहर में चुपचाप दाख़िल होता है उजाला
मैं दरवाज़ा नहीं खोलता
हवा का क़ासिद कुछ सूखे पत्ते रख जाता है दरवाज़े पर
मैं दरवाज़ा नहीं खोलता
शाम को आकाश में कई रंग होते हैं जिनसे बन सकती है एक मुकम्मल तस्वीर
मैं एक ऐसा मुसव्विर हूँ जिसकी कूची दम तोड़ चुकी है
मैं दरवाज़ा नहीं खोलता

हर रोज़ कुछ तेज़ धड़कता है दिल
हर रोज़ कुछ ज़्यादा घुटती है साँस
हर रात खुलता है मेरा दरवाज़ा बेख़ौफ़
हर रात सीने पर उतरता है रात का बाज़ !
अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like