अंतिम प्रार्थना

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

चाँद—

दफ़ा हो जाओ

हवा—

मुझ तक सुगंध न लाओ

खिड़कियो—

बंद हो जाओ

दीवालो—

और निकट आओ

छत—

मुझ पर झुक जाओ

बत्तियो—

गुल हो जाओ

धड़कनो—

थम जाओ

साँसो—

और न दबाओ

स्मृतियो—

दूर जाओ

अँधेरो—

और गहराओ

कफ़न बनो

मुझ पर छा जाओ।

अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like