ठीक उसी समय - अच्युतानंद मिश्र

Achyutanand Mishraअच्युतानंद मिश्र27 Feb 1981

5 min read · 12.4K reads

जब प्रधानमंत्री लौट रहे थे
राष्ट्रपति भवन के जलसे से
जो कि रखा गया था
किसी विदेशी मेहमान के स्वागत में

ठीक उसी समय
जब मल्लिका सहरावत
अगले दिन विज्ञापन में खड़े होने के लिए
सबसे छोटे कपड़ों का चयन कर रही थी

ठीक उसी समय
जब मंत्री ने
साथी अफ़सर अधिकारी के साथ
तय किया
किस विदेशी कम्पनी को
बुलाने से ज़्यादा फ़ायदा है

ठीक उसी समय
जब पुलिस अफ़सर ने
बाबा के आश्रम के पास
बसी झोपड़ियों को हटाने के लिए
बुलडोजर चलाने का आदेश दिया

ठीक उसी समय
जब आन्ध्र प्रदेश के
किसानों ने
तय किया कि ऐसे में सबसे बेहतर है
आत्महत्या करना

ठीक उसी समय
मिन्टो ब्रिज के नीचे
कड़ाके की सर्दी से
लड़ता हुआ एक भिखारी
मरता है ।

यह सब कुछ
ठीक उसी समय
जब अमेरीका के राष्ट्रपति ने
घोषणा की -
‘भारत अब विकास कर रहा है ।’
Achyutanand Mishra
About the poet

Achyutanand Mishra अच्युतानंद मिश्र

युवा कवि-आलोचक अच्युतानंद मिश्र का जन्म 27 फरवरी 1981 को बोकारो में हुआ | स्कूल तक कि पढ़ाई बोकारो से । आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई ।विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ एवं आलोचनात्मक गद्य प्रकाशित ।हाल ही में संवेद फ़ाउंडेशन से आलोचना की पुस्तिका…

View profile & all 63 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य