प्राचीन हिन्द वाले (ग़ज़ल) - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

4 min read · 12.4K reads

हम भी कभी थे अफजल, प्राचीन हिन्द वाले।
अब हैं गुलाम निर्बल, प्राचीन हिन्द वाले॥
इतिहास हैं बताते, है शुद्ध खूँ हमारा।
पर अब हैं शूद्र सड़ियल, प्राचीन हिन्द वाले॥
बाहर से क़ौम आई, बसने को जो यहाँ पर।
सब ले लिया था छलबल, प्राचीन हिन्द वाले॥
वे ही हैं द्विजाती ये, पर खल्तमल्त हैं सब।
छाती के बने पीपल, प्राचीन हिन्द वाले॥
अकड़े जो, गयेपकड़े, जकड़े गये वह छल से।
फिर दास बने थल-थल, प्राचीन हिन्द वाले॥
तन-मन व धन निछावर, कर दोगे कौम पर गर।
 हरिहर बनोगे परिमल, प्राचीन हिन्द वाले॥

शेर-
तवारीखें बताती हैं हर इक कौमों की हालत को।
गिरी हैं या उठीं कैसे, ज़रा इतिहास पढ़ देखो॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads