निज वंश डुबाना ना चाहिए (ख्याल) - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

5 min read · 12.4K reads

स्वार्थियों की सलाह में आ निज वंश डुबाना ना चहिए.
बाप बना गैरों को नस्ल अस्ली को मिटाना ना चहिए॥
जाति बदलकर शुद्ध खून दागले कहाना ना चहिए.
बहुत हजम करने को फिरें फन्दे में फंसाना ना चहिए॥
सदा सताते रहे जाति को, उनमें मिलाना ना चहिए.
छूत-छात के छल में आकर जाति छिपाना ना चहिए॥
ऊँच-नीच के भय से भीत मन निबल बनाना ना चहिए.
अपने पांव पर होके खड़े बिल्कुल भय खाना ना चहिए॥
क़दम बढ़कर आगे फिर, पीछे न हटाना ना चहिए.
शूर-वीर प्राचीन हिंद के, फिर डर जाना ना चहिए॥
गैर कौम कहें लाख जतन से, मन पिघलाना ना चहिए.
खुदगर्जी में फंसकर अपना सत्य डिगाना ना चहिए॥
अपने जाति-नेताओं से तो, मन को फिराना ना चहिए.
घुटने पेट ओर झुकते हैं, इसे भुलाना ना चहिए॥
ऊँचे पद पाने को क्या संतान पढ़ाना ना चहिए?
करके जाति-सभा जलसे क्या जाति जगाना ना चहिए?
गये गिराये हरिहर जिनसे क्या उन्हें हराना ना चहिए?
बैर-बपौती बदले उन्हें क्या मजा चखाना ना चहिए?

शैर-

चले गर सभा के नियमों पर, तो फिर यह जाति जग जावे।
उठी हरिहर बहुत कौमें, यों चलकर कोई अजमावे॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads