अछूत (पवित्र) होरी - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

3 min read · 12.4K reads

होरी खेलौ अछूतौ भाई, छुतैरों से छोर छोड़ाई. टेक
इनके लोभ फंसे जो भाई, उन्नति कबहूँ न पाई.
धोवत धीमर नाई धोती, जूँठनि रहे उठाई.
कहौ क्या पदवी पाई, भरम भ्रम-भूत भगाई॥
जिनको नीच म्लेच्छ द्विज कहते, नफरत बहुत कराई.
उनको ऊँचे ओहदे पदवी, देत हृदय में डराई.
सुविद्या बुद्धि बड़ाई, लखौ मुसलिम ईसाई॥
अंग्रेजन कहँ भंगी बतावत, बकत बहुत बौराई.
बनत आप उनके चपरासी, झाड़त बूटन धाई.
कहाँ तब गई ठकुराई, अछूतन करत सफाई॥
मुलकी हक सब अलग बँटावौ, करहु संगठन भाई.
देखहु मुसलिम भाइन हरिहर युनिवर्सिटी खुलवाई.
कालिजहु करत पढ़ाई, अछूतन देहु चेताई॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads