अब तो जागो हुआ क्या फजर ही नहीं - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

3 min read · 12.4K reads

चाहो उठना अगर तो उठो हो निडर,
समझो धड़ पर हमारे है सर ही नहीं।
अब नहीं वह रहा वक्त ऐ भाइयों,
जो मनु ने थी छोड़ी कसर ही नहीं।
जो मिटा नस्ल असली बने दोगले,
वह थे समझे कि हम-सा है नर ही नहीं।
देखे नफ़रत नज़र से जो निज कौम को,
मैं तो समझूं वह कौमी पिसर ही नहीं।
पर कमी एक भारी हमारी भी है,
आलिमों की जो करते क़दर ही नहीं।
यों ही रौनक घटे गुलशने-कौम की,
जो खिला गुल गंवाया, फिकर ही नहीं।
पर सबब है लाइल्मी का अफसोस यह,
मेरे कहने का होता असर ही नहीं।
दस्त बस्ता है हरिहर जगाता तुम्हें,
अब तो जागो हुआ क्या फजर ही नहीं?
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads