क्यों एक बार फिर?

Acharya PrashantAcharya Prashant1 Jan 1978

2 min read · 14.3K reads

एक बार फिर,

हाँ, फिर से एक बार,

नफरत हो गई है

अपनी कल्पनाओं से,

उन्मुक्त उड़ने, स्वच्छन्द सोचने वाले हृदय को

सीना फाड़ कर निकालने

और सामनें रख कर,

उस की उद्दंडता के लिए

उस के टुकड़े कर देने

की इच्छा है एक बार फिर


(पर क्या यह काम नियति मुझसे पहले ही नहीं कर चुकी?)


एक बार फिर,

अपरिचय का मेरा दायरा थोड़ा और बढ़ गया है,

मेरी गणनाएँ गलत हो गई हैं, और मैं पराजित;

मेरी सृजनशीलता, मेरा विवेक,

मेरा ज्ञान, मेरी शक्ति,

और, और मेरा घायल ह्रदय,

एकांत में बैठे रो रहा हैं।


रीतें आसूँ ,

(पता नहीं इनमें से ज़्यादा आहत कौन है)

एक बार फिर,

रेत का अन्धड़,

दुपहरिया का पसीना

और मैं,

एकाकार हो उठे हैं,

अजनबी हो गया हूँ मैं स्वयं से ही, और बहुतों से।


इस अन्धड़ के सागर में,

सूजी हुई आँखें दुखती हैं।

जब मेरा कवि चेष्टारत है

स्मृतियों पर नकाब डालने को, एक बार फिर।

(यद्यपि सब कुछ भुला पाना उस के भी बस की बात नहीं)


मेरी आस्था, मेरे विश्वास का घरौंदा,

पैरों की ठोकर खा,

बिखरा पड़ा है मेरे सामने,

अपने अस्तित्व की चिता पर;

और ह्रदय का स्पन्दन, विह्वल है

जब सारी व्यथाएँ कागज़

पर उड़ेलने को विवश हूँ में, एक बार फिर

(पर क्यों, क्यों एक बार फिर?)

 

(3 मई 1996, दोपहर 12:30, IIT से लौटने के पहले दिन)

Acharya Prashant
About the poet

Acharya Prashant

Acharya Prashant (born 1978) is an Indian author and Advaita teacher. An alumnus of IIT Delhi and IIM Ahmedabad, and an ex-IRPS officer, he is the founder of PrashantAdvait Foundation - a non-profit organization working towards reconnecting the world with Adv…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी