मैं

Acharya PrashantAcharya Prashant1 Jan 1978

1 min read · 13.7K reads

मैं

क्यों इतना शक्तिहीन,

चाहता हूँ कहना कवि स्वयं को,

पर शब्दावरण झीन,

ढाँप नहीं पाता- शब्द को,

शब्द के अर्थ को -

भावुक शब्द की कोमलता को,

आहत शब्द की वेदना को,

क्षुब्ध शब्द के व्यंग को,

कुपित शब्द के क्रोध को ।

कह कर भी वह कुछ नहीं कहते,

मैं सदा कुछ अधिक ही हूँ कहता;

ऐसा पुनः वे कहते,

“शर्म करो,

कितने कमज़ोर हो तुम,

छिः, इतने नग्न शब्द ”

और मैं, अपने नग्न शब्दों को

ह्रदय ही में छुपाकर

होंठ भींच लेता हूँ ।

पर हाय रे!

शक्तिहीन होंठों का ताला भी

नग्न शब्दों को ढाँप नहीं पाता;

प्रकट हो जाते हैं वे

अपने पूर्ण वीभत्स रूप में।

“शर्म करो, कितने अक्खड़ हो तुम में।

लज्जा आती है हमें -

छिः, इतने नग्न शब्द! ”

“लज्जा आती है तुम्हें!

हँह ! तुम्हें यदि लज्जित कर देते हैं

मेरे नग्न शब्द

कहीं वे मेरी शक्ति ही तो नहीं?”


(सन् 1995 की कविता)

Acharya Prashant
About the poet

Acharya Prashant

Acharya Prashant (born 1978) is an Indian author and Advaita teacher. An alumnus of IIT Delhi and IIM Ahmedabad, and an ex-IRPS officer, he is the founder of PrashantAdvait Foundation - a non-profit organization working towards reconnecting the world with Adv…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like