निगाहों में किसी तस्वीर का होना न हीं अच्छा - अबू आरिफ़

अबू आरिफ़अबू आरिफ़

3 min read · 12.4K reads

निगाहों में किसी तस्वीर का होना न हीं अच्छा
जुदाई में मेरे हमदम कभी रोना नहीं अच्छा

पी है जो मय-ए-इश्क तो करना भी एहतराम
रिन्दी में कभी होश का खोना नहीं अच्छा

ऐ गौहर-ए-नायाब मेरे जीस्त के हासिल
तेरे लिए फूलों का बिछौना नहीं अच्छा

टूटे हुए दिल वाले दुनिया को संभाले हैं
सरापा दर्द है उनपे कभी हँसना नहीं अच्छा

ये इश्क इम्तहान है आरिफ़ से हुनर ले
मजनू की तरह सेहरा में भटकना नहीं अच्छा
अबू आरिफ़
About the poet

अबू आरिफ़

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबू आरिफ़

  1. अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा है - अबू आरिफ़

    अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा हैदरिया हो या कि समन्दर सब का एक किनारा है

    12.4K reads
  2. ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजिये - अबू आरिफ़

    ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजियेतन्हा जो किया करते थे अब साथ कीजिये

    12.4K reads
  3. ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव हो - अबू आरिफ़

    ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव होहमसे जुदा हो कैसी बीती सारा हाल सुनाव हो

    12.4K reads
  4. देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही है - अबू आरिफ़

    देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही हैगुंचे चटक रहे है कली बोल रही है

    12.4K reads
  5. क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है - अबू आरिफ़

    क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये हैउसके परतवे हुस्न से गुल भी अपना रंग चुराये है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like