बे-तमन्ना हूँ ख़स्ता-जान हूँ मैं - आबिद मुनावरी

आबिद मुनावरीआबिद मुनावरी2 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

बे-तमन्ना हूँ ख़स्ता-जान हूँ मैं
एक उजड़ा हुआ मकान हूँ मैं

जंग तो हो रही है सरहद पर
अपने घर में लहूलुहान हूँ मैं

ग़म-ओ-आलाम भी हैं मुझ को अज़ीज़
क़द्र-दानों का क़द्र-दान हूँ मैं

ज़ब्त तहज़ीब है मोहब्बत की
वो समझते हैं बे-ज़बान हूँ मैं

लब पे इख़्लास हाथ में ख़ंजर
कैसे यारों के दरमियान हूँ मैं

छेद ही छेद हैं फ़क़त जिस में
ऐसी कश्ती का बादबान हूँ मैं

जो किसी को भी आज याद नहीं
भूली-बिसरी वो दास्तान हूँ मैं

या गिराँ-गोश है नगर का नगर
या किसी दश्त में अज़ान हूँ मैं

शाइरी हो कि आशिक़ी आबिद
हर रिवायत का पासबान हूँ मैं
आबिद मुनावरी
About the poet

आबिद मुनावरी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आबिद मुनावरी

  1. लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैंफ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

    12.4K reads
  2. अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे - आबिद मुनावरी

    अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगेजितनी भी है सफ़र की थकन भूल जाओगे

    12.4K reads
  3. जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आए - आबिद मुनावरी

    जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आएहम रुख़ पे दिन की धूप लिए घर पलट कर आए

    12.4K reads
  4. ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैंज़िंदगी की खुली किताब हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब - आबिद मुनावरी

    ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाबउन को बख़्शे गए हैं फिर से ख़्वाब

    12.4K reads