वो रात - अभिज्ञात

अभिज्ञातअभिज्ञात1 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

बातों बातों में जो ढली होगी
वो रात कितनी मनचली होगी

तेरे सिरहाने याद भी मेरी
रात भर शम्मां-सी जली होगी

जिससे निकला है आफ़ताब मेरा
वो तेरा घर तेरी गली होगी

दोस्तों को पता चला होगा
दुश्मनों-सी ही खलबली होगी

सबने तारीफ़ तेरी की होगी
मैं चुप रहा तो ये कमी होगी

तेरी आँखो में झाँकने के बाद
लड़खड़ाऊँ तो मयक़शी होगी

है तेरा ज़िक्र तो यकीं है मुझे
मेरे बारें में बात भी होगी
अभिज्ञात
About the poet

अभिज्ञात

View profile & all 52 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like