बूँद अश्कों से अगर लुत्फ़-ए-रवानी माँगे - शहबाज़

अब्दुल ग़फ़ूर शहबाज़अब्दुल ग़फ़ूर शहबाज़

5 min read · 12.4K reads

 बूँद अश्कों से अगर लुत्फ़-ए-रवानी माँगे
 बुलबुला आँखों से ख़ूना-बा-फ़िशानी माँगे

 बहर-ए-उल्फ़त में चला है तो पहले मस्तूल
 तीर से आह के कश्ती-ए-दुख़ानी माँगे

 नुक्ता-ए-वस्ल दम-ए-अर्ज़ क़लम पर रक्खे
 बोसा चाहे तो लब-ए-शौक़ ज़बानी माँगे

 ता-क़यामत दिल-ए-बेदार सुनाए हर रोज़
 ख़्वाब-ए-राहत तेरा गर रोज़ कहानी माँगे

 दिल तो दिल अफ़ई-ए-गेसू वो बला है काफ़िर
 इस का काटा कोई अफ़आ भी न पानी माँगे

 तेरे क़दमों की ब-दौलत है निशाँ तुर्बत पर
 इस से बढ़ कर कोई क्या मर के निशानी माँगे

 उस जवाँ के ग़म-ए-हिज्राँ ने किया है बूढ़ा
 ख़िज़्र भी देख के जिस बुत को जवानी माँगे

 चाह में उस मह-ए-नख़शब के शब ओ रोज़ हैं ग़र्क़
 क़ाज़ जिस का मह-ए-कनआँ से शबानी माँगे

 ख़ारिज इम्काँ से है शहबाज़ शहीदों का शुमार
 कोई किस किस के लिए मर्सिया-ख़्वानी माँगे
अब्दुल ग़फ़ूर शहबाज़
About the poet

अब्दुल ग़फ़ूर शहबाज़

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी