बजा कि पाबन्द-ए-कूचा-ए-नाज़ हम हुए थे - अब्दुल अहद साज़

अब्दुल अहद ‘साज़अब्दुल अहद ‘साज़16 Sept 1950

4 min read · 12.4K reads

बजा कि पाबन्द-ए-कूचा-ए-नाज़ हम हुए थे
यहीं से पर ले के महव-ए-परवाज़ हम हुए थे

सुख़न का आग़ाज़ पहले बोसे की ताज़गी था
अज़ल-रुबा साअतों के हमराज़ हम हुए थे

जहाँ से मादूम थी ख़ुश-आइन्दगी सफ़र की
वहीं से इक लम्हा-ए-तग-ओ-ताज़ हम हुए थे

यहाँ जो इक गूँज दाएरे से बना रही है
इसी ख़मोशी में संग-ए-आवाज़ हम हुए थे

रवाँ-दवाँ इंकिशाफ़-दर-इंकिशाफ़ थे हम
जो मुड़ के देखा तो सेग़ा-ए-राज़ हम हुए थे

उफ़ुक़ था रौशन न मुर्तइश पानियों पे किरनें
ग़लत ज़ंजीरों पे लंगर-अन्दाज़ हम हुए थे

कुरेदते फिर रहे हैं अब रेत साहिलों की
वही जो ग़ोता-ज़न-ए-यम-ए-राज़ हम हुए थे

जुमूद का एक दौर गुज़रा था फ़िक्र-ओ-फ़न पर
तवील अर्से के बअद फिर साज़ हम हुए थे
अब्दुल अहद ‘साज़
About the poet

अब्दुल अहद ‘साज़

View profile & all 43 Poems / Stories

More from अब्दुल अहद ‘साज़

  1. अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भी - अब्दुल अहद साज़

    अज़दवाजी ज़िन्दगी भी और तिजारत भी अदब भीकितना कार-आमद है सब कुछ और कैसा बे-सबब भी

    12.3K reads
  2. ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहे - अब्दुल अहद साज़

    ख़राब-ए-दर्द हुए ग़म-परस्तियों में रहेख़ुशी की खोज बहाना थी मस्तियों में रहे

    12.4K reads
  3. खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिन - अब्दुल अहद साज़

    खिले हैं फूल की सूरत तेरे विसाल के दिनतेरे जमाल की रातें तेरे ख़याल के दिन

    12.4K reads
  4. ख़ुद को औरों की तवज्जुह का तमाशा न करो - अब्दुल अहद ‘साज़

    ख़ुद को औरों की तवज्जुह[1] का तमाशा न करोआइना देख लो, अहबाब[2] से पूछा न करो

    12.4K reads
  5. खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे - अब्दुल अहद साज़

    खुली जब आँख तो देखा के दुनिया सर पे रक्खी हैख़ुमार-ए-होश में समझे थे हम ठोकर पे रक्खी है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like