तुम्हारे लोग कहते हैं कमर है

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे लोग कहते हैं कमर है

कहाँ है किस तरह की है किधर है

लब-ए-शीरीं छुपे नहिं रंग-ए-पाँ सीं

निहाँ मिन्क़ार-ए-तूती में शकर है

क्या है बे-ख़बर दोनों जहाँ सीं

मोहब्बत के नशे में क्या असर है

तिरा मुख देख आईना हुआ है

तहय्युर दिल कूँ मेरे इस क़दर है

तख़ल्लुस 'आबरू' बर जा है मेरा

हमेशा अश्क-ए-ग़म सीं चश्म तर है

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like