क्या शोख़ अचपले हैं तेरे नयन ममोला

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

क्या शोख़ अचपले हैं तेरे नयन ममोला

जिन कूँ नरख जले हैं सब मनहरन ममोला

बर में ख़याल के भी क्यूँकर के आ सके दिल

नाज़ुक है जान सेती तेरा बदन ममोला

जो इक निगह करो तुम करते हो काम सो तुम

सीखे कहाँ सीं हो तुम ये मक्र-ओ-फ़न ममोला

आज़ाद सब जगत के आ कर ग़ुलाम होवें

जब बूदली बनावे अपना बरन ममोला

क़द सर्व चश्म नर्गिस रुख़ गुल दहान ग़ुंचा

करता हूँ देख तुम कूँ सैर-ए-चमन ममोला

हर रात शम्अ के जूँ जलती है जान मेरी

जब सीं लगी है तुम सीं दिल की लगन ममोला

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like