जलते थे तुम कूँ देख के ग़ैर अंजुमन में हम

आबरू शाह मुबारकआबरू शाह मुबारक

1 min read · 12.4K reads

जलते थे तुम कूँ देख के ग़ैर अंजुमन में हम

पहुँचे थे रात शम्अ के हो कर बरन में हम

तुझ बिन जगह शराब की पीते थे दम-ब-दम

प्याले सीं गुल के ख़ून जिगर का चमन में हम

लाते नहीं ज़बान पे आशिक़ दिलों का भेद

करते हैं अपनी जान की बातें नयन में हम

मरते हैं जान अब तो नज़र भर के देख लो

जीते नहीं रहेंगे सजन इस यथन में हम

आती है उस की बू सी मुझे यासमन में आज

देखी थी जो अदा कि सजन के बदन में हम

जो कुइ कि हैगा आप कूँ रखता है आप अज़ीज़

यूसुफ़ हैं अपने दिल के मियाँ पैरहन में हम

क्यूँ कर न होवे क्लिक हमारा गुहर-फ़िशाँ

करते हैं 'आबरू' ये तख़ल्लुस सुख़न में हम

आबरू शाह मुबारक
About the poet

आबरू शाह मुबारक

उपनाम : 'आबरू' मूल नाम : नजम्मुद्दीन शाह मुबारक जन्म : ग्वालियर, मध्य प्रदेश निधन : 20 Dec 1733 | दिल्ली, भारत रेख़्ता में उत्तर भारत का पहला साहब-ए-दीवान शायर उत्तर भारत में उर्दू शायरी को रिवाज देने वालों में आबरू को प्राथमिकता का सम्मान प्राप्त है। उनसे पह…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from आबरू शाह मुबारक

  1. आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद है

    आज यारों को मुबारक हो कि सुब्ह-ए-ईद हैराग है मय है चमन है दिलरुबा है दीद है

    12.4K reads
  2. इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मन

    इश्क़ है इख़्तियार का दुश्मनसब्र ओ होश ओ क़रार का दुश्मन

    12.4K reads
  3. अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगा

    अगर अँखियों सीं अँखियों को मिलाओगे तो क्या होगानज़र कर लुत्फ़ की हम कूँ जलाओगे तो क्या होगा

    12.4K reads
  4. आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँ

    आशिक़ बिपत के मारे रोते हुए जिधर जाँपानी सीं उस तरफ़ की राहें तमाम भर जाँ

    12.4K reads
  5. दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हम

    दिल्ली के बीच हाए अकेले मरेंगे हमतुम आगरे चले हो सजन क्या करेंगे हम

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like