ये भी मुमकिन है कि आँखें हो तमाशा ही न हो
रास आने लगे हम को तो ये दुनिया ही न हो
ज़िंदगी चाहें तो ख़्वाबों से सिवा कुछ न मिले
डूबना चाहें तो हासिल हमें दरिया ही न हो
दिल को ख़ुश करने को ढूँडे हैं बहाने हम ने
अब पलट कर ज़रा देखें कहीं आया ही न हो
अब तो बस साअ'त-ए-गुम-कर्दा की यादें बाक़ी
ये वो जंगल है कि जिस में कोई रस्ता ही न हो
काम क्या देगा वो टूटा हुआ आईना भी
याद रखने को वही अक्स वो चेहरा ही न हो
हिज्र को शौक़-ए-मुदावा ही समझ कर जी लें
ज़िंदगी तुझ से उलझने का तो यारा ही न हो








