शाम बाँहों में लिए रात की रानी आई
ऐ मोहब्बत तुझे देने को सलामी आई
तिश्नगी इतनी कि दरिया है मिरी आँखों में
ना-शनासा तिरे होने की गवाही आई
जिस से मंसूब हुआ मेरे ख़यालों का सफ़र
ढूँडने उस को मिरे साथ हवा भी आई
मुझ में मौजूद है वो और नहीं है ज़ाहिर
उस की ख़्वाहिश दर-ओ-दीवार बनाती आई
ज़ख़्म ऐसा था टपकता था लहू आँखों से
उस की ख़्वाहिश दर-ओ-दीवार बनाती आई
ज़ख़्म ऐसा था टपकता था लहू आँखों से
दिल बयाँ कर न सका ऐसी तबाही आई
पुर्सिश-ए-हाल करे कौन किसे है फ़ुर्सत
कब मिरे सहन में ना-दीदा ख़ुदाई आई








