क़ैद में रक़्स - नज़्म

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

1 min read · 12.4K reads

सब के लिए ना-पसंदीदा उड़ती मक्खी

कितनी आज़ादी से मेरे मुँह और मेरे हाथों पर बैठती है

और इस रोज़-मर्रा से आज़ाद है जिस में मैं क़ैद हूँ

मैं तो सुब्ह को घर भर की ख़ाक समेटती जाती हूँ

और मेरा चेहरा ख़ाक पहनता जाता है

दोपहर को धूप और चूल्हे की आग

ये दोनों मिल कर वार करती हैं

गर्दन पे छुरी और अँगारा आँखें

ये मेरा शाम का रोज़-मर्रा है

रात भर शौहर की ख़्वाहिश की मशक़्क़त

मेरी नींद है

मेरा अंदर तुम्हारा ज़हर

हर तीन महीने ब'अद निकाल फेंकता है

तुम बाप नहीं बन सके

मेरा भी जी नहीं करता कि तुम मेरे बच्चे के बाप बनो

मिरा बदन मेरी ख़्वाहिश का एहतिराम करता है

मैं अपने नीलो नील बदन से प्यार करती हूँ

मगर मुझे मक्खी जितनी आज़ादी भी तुम कहाँ दे सकोगे

तुम ने औरत को मक्खी बना कर बोतल में बंद करना सीखा है

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like