किश्वर नाहीद के शेर

किश्वर नाहीदकिश्वर नाहीद17 Jun 1940

2 min read · 12.4K reads

कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

बिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था


दिल को भी ग़म का सलीक़ा न था पहले पहले

उस को भी भूलना अच्छा लगा पहले पहले


हमें देखो हमारे पास बैठो हम से कुछ सीखो

हमीं ने प्यार माँगा था हमीं ने दाग़ पाए हैं


दिल में है मुलाक़ात की ख़्वाहिश की दबी आग

मेहंदी लगे हाथों को छुपा कर कहाँ रक्खूँ


अब सिर्फ़ लिबास रह गया है

वो ले गया कल बदन चुरा कर


जवान गेहूँ के खेतों को देख कर रो दें

वो लड़कियाँ कि जिन्हें भूल बैठीं माएँ भी


अपनी बे-चेहरगी छुपाने को

आईने को इधर उधर रक्खा


उस को फ़ुर्सत भी नहीं मुझ को तमन्ना भी नहीं

फिर ख़लिश क्या है कि रह रह के वफ़ा ढूँढती है


हमें अज़ीज़ हैं इन बस्तियों की दीवारें

कि जिन के साए भी दीवार बनते जाते थे


शामिल हूँ मैं तेरे रतजगों में

जागूँ भी तो तेरे ख़्वाब सोचूँ


उसे ही बात सुनाने को दिल नहीं करता

वो शख़्स जिस के लिए ज़िंदगी समाअ'त थी


पानी का बहाव थम गया है

निकली है नदी से वो नहा कर


कौन जाने कि उड़ती हुई धूप भी

किस तरफ़ कौन सी मंज़िलों में गई


तअल्लुक़ात के तावीज़ भी गले में नहीं

मलाल देखने आया है रास्ता कैसे


ये ज़िंदगी जिसे ढूँडा था आसमानों में

हवा के हाथ पे लिक्खी हुई इबारत थी


अपना नाम भी अब तो भूल गई 'नाहीद'

कोई पुकारे तो हैरत से तकती हूँ


कुछ यूँ ही ज़र्द ज़र्द सी 'नाहीद' आज थी

कुछ ओढ़नी का रंग भी खिलता हुआ न था


उदासियों को तो आँगन ही चाहिएँ ख़ाली

छतों पे चाँदनी रातों का सिलसिला रखना


एक मौहूम सा रिश्ता है सो रखना इस को

तुम जहाँ जाओ समझ लेना वहीं हम भी थे


वो जिस का शौक़ है खिलते गुलाब मल देना

गले मिलो तो उसे भी उदास कर जाना


भेजी हैं उस ने फूलों में मुँह-बंद सीपियाँ

इंकार भी अजब है बुलावा भी है अजब


मान भी लूँ कि तिरी याद महज़ वाहिमा है

फिर भी वो याद ही दम-साज़ रही शाम-ओ-सहर


मलाल उस को भी था और उदास हम भी थे

ये कैसी पहली मुलाक़ात थी कि ग़म भी थे


लरज़ रही है ज़मीं सहमी लड़कियों की तरह

पुकारती है कि तन्हा न छोड़ कर जाना


अब तो बदन के जलने की बू शहर भर में है

कहना भी नारवा है सो कहता नहीं कोई


वो जब भी आया बहुत तेज़ बारिशों जैसा

वो जिस ने चाहा मुझे सुरमई घटा रखना


शायद उदास शाख़ों से लिपटा हुआ मिले

अपनी गली में उस का ठिकाना भी है अजब


माँग में टाँकने आया था सितारे कोई

दिल को क्या सूझी कि उस ख़्वाब को बीमार किया


हाँ उन्ही गुज़रे ज़मानों के सदा-साज़ हैं हम

जिन के शो'लों पे हवा नाचती देखी हम ने


दिल को तिरे फ़िराक़ की आरज़ू याद रह गई

दिन वो मोहब्बतों के भी मिस्ल-ए-रह-ए-सफ़र गए


मर्दों को सब रवा प है औरत को नारवा

शर्म-ओ-हया का शहर में चर्चा भी है अजब

किश्वर नाहीद
About the poet

किश्वर नाहीद

उपनाम : 'नाहिद' मूल नाम : किश्वर नाहीद जन्म : 17 Jun 1940 | बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश संबंधी : मुख़्तार सिद्दीक़ी (गुरु) Kishwar Nahid is an outstanding shaira of Pakistan. She holds an M.A. degree in Economics from Punjab University, Lahore. She is a prolific wr…

View profile & all 74 Poems / Stories

More from किश्वर नाहीद

  1. तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खा

    तुझ से वा'दा अज़ीज़-तर रक्खावहशतों को भी अपने घर रक्खा

    12.4K reads
  2. कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ था

    कुछ दिन तो मलाल उस का हक़ थाबिछड़ा तो ख़याल उस का हक़ था

    12.4K reads
  3. हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँ

    हसरत है तुझे सामने बैठे कभी देखूँमैं तुझ से मुख़ातिब हूँ तिरा हाल भी पूछूँ

    12.5K reads
  4. बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौन

    बिगड़ी बात बनाना मुश्किल बिगड़ी बात बनाए कौनकुंज-ए-तमन्ना वीराना है आ कर फूल खिलाए कौन

    12.4K reads
  5. उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैं

    उम्र में उस से बड़ी थी लेकिन पहले टूट के बिखरी मैंसाहिल साहिल जज़्बे थे और दरिया दरिया पहुँची मैं

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like