जिन ख़्वाहिशों को देखती रहती थी ख़्वाब में

फ़ातिमा हसनफ़ातिमा हसन25 Jan 1953

1 min read · 12.4K reads

जिन ख़्वाहिशों को देखती रहती थी ख़्वाब में

अब लिख रही हूँ उन को हक़ीक़त के बाब में

इक झील के किनारे परिंदों के दरमियाँ

सूरज को होते देखा था तहलील आब में

ख़्वाबों पर इख़्तियार न यादों पे ज़ोर है

कब ज़िंदगी गुज़ारी है अपने हिसाब में

इक हाथ उस का जाल पे पतवार एक में

और डूबता वजूद मिरा सैल-ए-आब में

पुर्वाई चल के और भी वहशत बढ़ा गई

हल्की सी आ गई थी कमी इज़्तिराब में

फ़ातिमा हसन
About the poet

फ़ातिमा हसन

उपनाम : 'फ़ातेमा हसन' मूल नाम : डॉक्टर स्यीदह् फ़ातिमा ज़ैदी जन्म : 25 Jan 1953 | कराची, सिंध

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like