तन्हाई - नज़्म

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानीफ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

1 min read · 12.4K reads

अपनी तन्हाई मुझे अच्छी लगी

मैं ने चाहा है उसे

और पाया भी उसे

अपने रोज़-ओ-शब में अक्सर है बसाया भी उसे

उसी ने दी हैं मुझ को ऐसी ख़ल्वतें

जिन में रह कर

मैं कभी तन्हा नहीं

साथ मेरे अनगिनत ऐसे एहसासात हैं

जिन से हासिल है

मिरी तन्हाइयों को इक सुकूँ

इक रिफ़ाक़त

ग़म-गुसारी

रहनुमाई

रहबरी

पा के मैं एहसास के इस क़ुर्ब को

रह के तन्हा भी नहीं तन्हा रही

मेरी तन्हाई मिरी हमदम मिरी दम-साज़ है

उस के ख़ाल-ओ-ख़त से मैं अच्छी तरह वाक़िफ़ नहीं

नाम भी मख़्सूस उस को

कोई दे सकती नहीं

फिर भी उस से मैं बहुत मानूस हूँ

सैंकड़ों सीनों की धड़कन

सैंकड़ों आवाज़ को

सुन रही हूँ इस तरह

जैसे इक नग़्मा कोई

या हो बहते पानी का इक शोर सा

जिस के शोर-ओ-ग़ुल में अब

खो गई जाने कहाँ

मुझ को तन्हाई मिरी अच्छी लगी

प्यारी लगी

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी
About the poet

फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

उपनाम : ''फ़र्रुख़'' जन्म : शोरकोट, पंजाब

View profile & all 19 Poems / Stories

More from फ़र्रुख़ ज़ोहरा गिलानी

  1. तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगे

    तन्हा छोड़ के जाने वाले इक दिन पछताओगेआस का सूरज डूब रहा है लौट के घर कब आओगे

    12.4K reads
  2. वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी है

    वो मर्द-ए-क़लंदर है निशाँ उस का ख़ुदी हैख़ुद्दार है ऐसा कि गुमाँ उस का ख़ुदी है

    12.4K reads
  3. दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वाला

    दयार-ए-फ़िक्र-ओ-हुनर को निखारने वालाकहाँ गया मिरी दुनिया सँवारने वाला

    12.4K reads
  4. बीते लम्हे कशीद करती हूँ

    बीते लम्हे कशीद करती हूँइस तरह जश्न-ए-ईद करती हूँ

    12.4K reads
  5. बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब दे

    बड़ा अजनबी सा सवाल है कोई अजनबी सा जवाब देतिरे बा'द शहर-ए-गुमान में है ग़ुबार कैसा जवाब दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like