रास आई हमें न दिलदारी
ज़िंदगी हो गई है दुखियारी
हार बैठी हूँ प्यार की बाज़ी
मैं अभी हौसला नहीं हारी
गो सितारा सहर का तन्हा है
फिर भी देता है इज़्न-ए-बेदारी
आँख बरसी है याद में तेरी
दिल में भड़की है कोई चिंगारी
कोई जुगनू तो जागता होगा
रात गुज़री नहीं अभी सारी
माएँ सहती हैं किस क़दर दुखड़े
बहनें होती हैं कितनी दुखियारी
अपना जीवन है इस तरह 'फ़र्रुख़'
ज़र्द मौसम में जैसे फुलवारी








