महाबलीपुरम

दूधनाथ सिंहदूधनाथ सिंह17 Oct 1936 – 1 Dec 2018

1 min read · 12.4K reads

(पहली गुफ़ा में गोबर्धन-धारण के भित्ति-चित्र को देखकर)

 

कौन है वह विशालकाय आजानुबाहु ! काले आसमान में

अपनी हथेलियों पर एक लाल पहाड़ उठाए हुए

कौन है वह--इस हरी-भरी धरती पर अपना पैर टिकाए हुए

अब वह कहाँ है ?

 

चारों ओर ठिगनी जनसंख्या है--सहमी हुई, कातर

आँखों के आगे समुद्र की चिंघाड़ है--

दहाड़ता हुआ अंधकार ।


उंगली पकड़े हुए, माँ की टांगों से चिपटे हुए बच्चे हैं

उत्सुक निगाहों से प्रलय के खिलौने का इन्तज़ार करते हुए

बीते हुए समय के जुएँ हेरते बन्दरनुमा काठ चेहरे हैं

ठिठकी हुई बेमतलब कुदाल है हाथों में

थर्रायी हुई फ़सलें हैं

डर से करियाई हुई नदी है ।


(सिर्फ़ पशु हैं--निश्चिन्त, निर्विकार

हरी घास चरने को उत्सुक

या सुखी और पालतू हिरन हैं--

चौकड़ी भरने को तैयार ।)


कहाँ है टूट कर बरसता हुआ घनघोर संघर्ष ?


कब तक सहेंगे हम चुपचाप

युद्ध का निरर्थक इन्तज़ार ?

दूधनाथ सिंह
About the poet

दूधनाथ सिंह

दूधनाथ सिंह (जन्म:17 अक्टूबर, 1936 एवं निधन 12 जनवरी, 2018) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी। जीवन परिचय…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from दूधनाथ सिंह

  1. क्रूरता

    एकमैंने तुम्हें अपनी बाँहों में निश्चित सोते हुए देखा है।

    12.5K reads
  2. कालिदास

    मौन के विराट अश्वत्थ से जो मुझे ले गएवाक् और अर्थ के समुच्चय-बोध तक

    12.4K reads
  3. किस अज्ञात इशारे पर

    यह एक नया दिन है ख़ून में नहाई सदियों के बाद यह मौन अट्टहास।न्याय की आशा में बाँधे हुए तुम्हें मैं ताक रहा हूँ बूँद-बूँद टूटते आकाश में अँधेरा चिड़ियों की आँखें निचोड़ रहा है बदली की तंग गलियों में दस्ते पर उतर रहे हैं... एक नया दिन है यह... मेरे प्यार! चारों ओर युद्ध चल रहे हैं सभी समझते हैं इतनी भयावह नीरवता का अर्थ।

    12.5K reads
  4. प्यार

    स्तब्ध निःशब्दता में कहीं एक पत्ता खड़कता है।अंधेरे की खोह हलचल के प्रथम सीमान्त पर चुप--

    12.4K reads
  5. कन्याकुमारी : सूर्योदय : सूर्यास्त

    लहर-लहर मारती है गैंती--टूटकर फैलता है लाल रंगएक ग़ुस्सैल इशारे की तरह

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like