दिल धड़कता है कि तू यार है सौदाई का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँअशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

1 min read · 12.4K reads

दिल धड़कता है कि तू यार है सौदाई का

तेरे मजनूँ को कहाँ पास है रुस्वाई का

बर्ग-ए-गुल से भी कम अब कोह-ए-ग़म उस ने जाना

ये भरोसा तो न था दिल की तवानाई का

कीजिए चाक गरेबाँ को बहार आई है

ज़िक्र बे-लुत्फ़ है याँ सब्र ओ शकेबाई का

सर्व साबित-क़दम इस वास्ते गुलशन में रहा

नहीं देखा कभी जल्वा तिरी रानाई का

ज़ोर मंज़ूर-ए-नज़र तो तू 'फ़ुग़ाँ' रखता है

मैं तो बंदा हूँ तिरी चश्म की बीनाई का

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ
About the poet

अशरफ़ अली फ़ुग़ाँ

उपनाम : 'फ़ुग़ाँ' जन्म : दिल्ली निधन : पटना, बिहार मीर तक़ी मीर और मुहम्मद रफ़ी सौदा अपने ज़माने में शायरी के सुपर पावर थे। उन लोगों ने ईहाम गोई की सलतनत के पतन के बाद भाषा और अभिव्यक्ति के नए क्षेत्रोँ में विजय प्राप्त की थी। इन क़दआवर शख़्सियतों का कोई प्रतिद्वं…

View profile & all 16 Poems / Stories