मैं जहाँ खड़ा था

आग्नेयआग्नेय24 Jan 1935 – 26 Aug 2023

1 min read · 12.4K reads

मैं जहाँ खड़ा था

वहाँ दरवाज़ा ही नहीं था

जो खुल जाता सिम-सिम कहने से

मैं जहाँ जाना चाहता था

वहाँ कोई रास्ता ही नहीं था

जो किसी के चलने से

कट जाता

मुझे जिस दीवार को

फाँदना था

वह दीवार थी ही नहीं वहाँ

मैं जिस घर में रहता था

उसकी खिड़कियाँ खुली हैं

जैसी लगती थीं

उनमें उस पार देखो

कुछ भी नहीं दिखता था

अब मैं जिस जगह खड़ा हूँ

याचना की मुद्रा में

वहाँ प्रेम खड़ा है

और बिल्कुल उसके पीछे

छिपा है मेरा दु:ख

अपने हाथों में

दुधारी तलवार लिए

और कोई आता नहीं है कहीं से

मुझे बचाने के लिए

आग्नेय
About the poet

आग्नेय

हिंदी के समादृत कवि-लेखक। बतौर अनुवादक भी चर्चित। ‘सदानीरा’ पत्रिका के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : आग्नेय जन्म : 24/01/1935 | सागर, मध्य प्रदेश निधन : 26/08/2023 | गुरुग्राम, हरियाणा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like