दीर्घ जीवन

आग्नेयआग्नेय24 Jan 1935 – 26 Aug 2023

1 min read · 12.4K reads

मुझे कोढ़ी का दीर्घ जीवन

नहीं मिले

मुझे रक्त कैंसर रोगी का दीर्घ जीवन

नहीं मिले

मुझे जीवाश्म बने व्यक्ति का जीवन

नहीं मिले

मुझे रिरियाते घिघियाते लतियाए

मनुष्य का जीवन

नहीं मिले

चट्टान ढोते सिसिफ़स का जीवन

नहीं मिले

मुझे लालसाओं के गू में लिपटे

किसी लंपट कपटी का जीवन

नहीं मिले

यदि दीर्घ जीवन मिले

ऐसा दीर्घ जीवन मिले

जहाँ मैं उसको प्यार कर सकूँ

जो मुझे प्यार करता है

जो मुझे प्यार नहीं करता है

आग्नेय
About the poet

आग्नेय

हिंदी के समादृत कवि-लेखक। बतौर अनुवादक भी चर्चित। ‘सदानीरा’ पत्रिका के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : आग्नेय जन्म : 24/01/1935 | सागर, मध्य प्रदेश निधन : 26/08/2023 | गुरुग्राम, हरियाणा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like