कितने ही फ़ैसले किए पर कहाँ रूक सहा हूँ मैं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्कज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क29 Sept 1976

4 min read · 12.4K reads

कितने ही फ़ैसले किए पर कहाँ रूक सहा हूँ मैं
आज भी अपने वक़्त पर घर से निकल पड़ा हूँ मैं

अब्र से और धूप से रिश्ता है एक सा मिरा
आइने और चराग़ के बीच का फ़ासला हूँ मैं

तुझ को छुआ तो देर तक ख़ुद को ही ढूँढता रहा
इतनी सी देर में भला तुझ से कहाँ मिला हूँ मैं

ख़ुशबू तिरे वजूद की घेरे हुए है आज भी
तेरे लबों का ज़ाइक़ा भूल नहीं सका हूँ मैं

आयतों जैसे ना-गहाँ जावेदाँ लम्स की क़सम
तेरे अछूत जिस्म का पहला मुकालिमा हूँ मैं

वैसे तो मेरा दाएरा पूरा नहीं हवा अभी
ऐसी ही कोई क़ौस थी जिस से जुड़ा हुआ हूँ मैं

जितनी भी तेज़ धूप हो शाख़ें हैं मेहरबाँ तिरी
छाँव पराई ही सही साँस तो ले रहा हूँ मैं
ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क
About the poet

ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

View profile & all 14 Poems / Stories

More from ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

  1. आईने के आख़िरी इज़हार में - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    आईने के आख़िरी इज़हार मेंमैं भी हूँ शाम-ए-अबद-आसार में

    12.4K reads
  2. चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    चराग़-ए-कुश्ता से क़िंदील कर रहा है मुझेवो दस्त-ए-ग़ैब जो तब्दील कर रहा है मुझे

    12.4K reads
  3. दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थीं - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    दिनों में दिन थे शबों में शबें पड़ी हुई थींसभी कहानियाँ इक ताक़ में पड़ी हुई थीं

    12.4K reads
  4. जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करे - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    जिस भी लफ़्ज पे उँगलियाँ रख दे साज़ करेनज़्म की मर्ज़ी कैसे भी आग़ाज़ करे

    12.4K reads
  5. कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न हो - ज़िया-उल-मुस्तफ़ा तुर्क

    कहीं ये लम्हा-ए-मौजूद वाहिमा ही न होजो हो रहा है ये सब पहले हो चुका ही न हो

    12.4K reads