नई रुत - ज़िया फतेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

ठिठुर रही है हर कली
शजर शजर है मुन्जमिद
हवा खुनक, फ़िज़ा खुनक
है रात सर्द, सर्द दिन
तपिश नहीं है धूप में
हरारत आग में नहीं
ये मुर्दा जिस्म बर्फ बर्फ
ये होंठ सर्द, गाल ज़र्द
दिया दिया, बुझा बुझा
वो गर्मजोशियाँ नहीं
वो बादानोशियाँ नहीं
मेरे ख़ुदा ! मेरे ख़ुदा ! बता बता
ये ज़िंदगी की रुत है क्या ? ये रुत है क्या ?
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like