तेरे कूचे को वोह बीमारे-ग़म दारुश्शफ़ा समझे - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

2 min read · 12.4K reads


तेरे कूचे को वोह बीमारे-ग़म दारुलशफा[1] समझे
अज़ल[2] को जो तबीब [3] और मर्ग [4] को अपनी दवा समझे

सितम को हम करम समझे जफ़ा को हम वफ़ा समझे
और इस पर भी न समझे वोह तो उस बुत से ख़ुदा समझे

समझ ही में नहीं आती है कोई बात ‘ज़ौक़’ उसकी
कोई जाने तो क्या जाने,कोई समझे तो क्या समझे
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories