ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ के शेर

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

आप को ख़ून के आँसू ही रुलाना होगा

हाल-ए-दिल कहने को हम अपना अगर बैठ गए


तुम अपनी ज़ुल्फ़ से पूछो मिरी परेशानी

कि हाल उस को है मालूम हू-ब-हू मेरा


न आए सामने मेरे अगर नहीं आता

मुझे तो उस के सिवा कुछ नज़र नहीं आता


तेरे कहने से मैं अब लाऊँ कहाँ से नासेह

सब्र जब इस दिल-ए-मुज़्तर को ख़ुदा ने न दिया


कर दिया तीरों से छलनी मुझे सारा लेकिन

ख़ून होने के लिए उस ने जिगर छोड़ दिया


फ़ुर्क़त में कार-ए-वस्ल लिया वाह वाह से

हर आह-ए-दिल के साथ इक अरमाँ निकल गया


वो पर्दा-नशीनी की रिआयत है तुम्हारी

हम बात भी ख़ल्वत से निकलने नहीं देते


गुलशन-ए-ख़ुल्द में हर-चंद कि दिल बहलाया

कूचा-ए-यार मगर दिल से भुलाया न गया


खोया ग़म-ए-रिफ़ाक़त देखो कमाल अपना

बहका दिया है सब को दिखला के हाल अपना


दम का आना तो बड़ी बात है लब पर 'आरिफ़'

ज़ोफ़ ने हर्फ़-ए-शिकायत कभी आने न दिया


लाए जब घर से तो बेहोश पड़ा था 'आरिफ़'

हो गया आन के होशियार तिरे कूचे में


सौंप कर ख़ाना-ए-दिल ग़म को किधर जाते हो

फिर न पाओगे अगर उस ने ये घर छोड़ दिया


तुम्हारी रह का रहा हम को हर तरफ़ धोका

चले जिधर को सो बे-इख़्तियार हो के चले


हूँ तिश्ना-काम-ए-दश्त-ए-शहादत ज़ि-बस कि मैं

गिरता हूँ आब-ए-ख़ंजर-ओ-शमशीर देख कर


पानी निकल के दश्त में जारी है जा-ब-जा

या-रब गया है कौन ये सर पर उड़ा के ख़ाक


बीच में है मेरे उस के तू ही ऐ आह-ए-हज़ीं

सुल्ह क्यूँकर होवे जब तक दरमियाँ कोई न हो

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like