याँ चला आए जो वो सीम-बदन आप से आप

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

1 min read · 12.4K reads

याँ चला आए जो वो सीम-बदन आप से आप

दफ़ा हो दिल से मिरे रंज-ओ-मेहन आप से आप

मत रहो चीं-ब-जबीं उस से कि कोई दिन में

इस से बे-साख़्ता वो देगी शिकन आप से आप

कल उसे देख के भर आई जो छाती मेरी

भर गए सीने के सब ज़ख़्म-ए-कुहन आप से आप

उस के रुख़्सार को कब दिल से भुलाया हम ने

रुक गया हम से वो कुछ रश्क-ए-चमन आप से आप

असर-ए-जज़्ब यूँ ग़ुर्बत में दिखाऊँ आरिफ़

आ के मौजूद हो वो मुल्क-ए-वतन आप से आप

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़
About the poet

ज़ैनुल आब्दीन ख़ाँ आरिफ़

उपनाम : 'आरिफ़' जन्म : दिल्ली

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like